एलन मस्क से ब्रेकअप के बाद व्हिसलब्लोअर चेल्सी मैनिंग को डेट कर रहीं ग्राइम्स: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स हैं कि हाल ही में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से ब्रेकअप की पुष्टि करने वालीं गायिका व गीतकार ग्राइम्स अब अमेरिकी सेना की पूर्व खुफिया विश्लेषक और व्हिसलब्लोअर चेल्सी मैनिंग को डेट कर रही हैं। इससे पहले ग्राइम्स ने बताया था कि उनके और मस्क के दूसरे बच्चे का दिसंबर में सरोगेसी के ज़रिए जन्म हुआ था।