एलपीएल मैच के दौरान मैदान में सांप के घुसने से रुका खेल, तस्वीरें हुईं वायरल
लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2023 में दांबुला औरा व गैल टाइटंस के बीच मैच के दौरान मैदान में एक सांप घुस गया। दांबुला औरा की पारी के चौथे ओवर के बाद खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा जिसके बाद मैदान में सांप की तस्वीरें वायरल हो गईं। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने ट्वीट किया, "नागिन वापस आ गई है।"