एलपीजी गैस की कमी के बीच पाकिस्तान में प्लास्टिक के बड़े गुब्बारों में रसोई गैस भर रहे लोग
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रसोई गैस के सिलिंडर और एलपीजी की आपूर्ति की कमी के बीच लोग प्लास्टिक के बड़े गुब्बारों में रसोई गैस भर रहे हैं और इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया है। खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में अधिकारियों ने दिसंबर में ऐसे बैग बेचने को लेकर 16 दुकानदारों को गिरफ्तार किया था।