एलियंस होते हैं: यूके के रक्षा मंत्रालय के पूर्व कर्मचारी का दावा
यूके के रक्षा मंत्रालय में काम कर चुके एक पूर्व कर्मचारी निक पोप ने दावा किया है कि एलियंस होते हैं। उन्होंने मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान 2 दशक तक अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) पर काम किया था। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि पृथ्वी के अलावा कहीं और भी जीवन है लेकिन हमारे पास ठोस सबूत नहीं है।"