एलिस पेरी को गिफ्ट किया गया कार की खिड़की का टूटा हुआ शीशा, उनके छक्के से टूटा था
आरसीबी की ऑल-राउंडर एलिस पेरी को कार की खिड़की का टूटा हुआ शीशा गिफ्ट किया गया है जो उनके छक्के से टूट गया था। डब्ल्यूपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई के खिलाफ जीत के बाद पेरी को यह गिफ्ट दिया गया। यूपीडब्ल्यू के खिलाफ लीग स्टेज मैच में पेरी के छक्के से कार की खिड़की का शीशा टूटा था।