ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिस पेरी ने बुधवार को भारत के खिलाफ तीसरे टी20I के दौरान अपने करियर का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ा। 33 गेंदों में अर्धशतक बनाने वालीं पेरी ने मैच में 75(47) रनों की पारी खेली। इससे पहले पेरी ने 2016 में भारत के खिलाफ सिडनी में 41 गेंद में अपना सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ा था।