एल्विश के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर बदली, हत्या की कोशिश की धारा नहीं लगाई: मैक्सटर्न
यूट्यूबर एल्विश यादव द्वारा पीटे जाने के बाद यूट्यूबर मैक्सटर्न ने गुरुग्राम पुलिस पर एफआईआर बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "उनमें से एक भी धारा नहीं लगी जो मैंने लिखवाई थीं...हत्या की कोशिश की एक भी धारा नहीं है।" मैक्सटर्न ने कहा, "मैं क्या समझूं? कि अगर आपके पास पैसा हो तो आप एफआईआर भी बदल सकते हो?"