एल्विश बुरी संगत पकड़ता है: सांपों के ज़हर से जुड़े मामले को लेकर बिग बॉस ओटीटी 2 फेम बेबिका
नशे के लिए सांपों के ज़हर से जुड़े मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को पुलिस द्वारा समन भेजे जाने को लेकर बिग बॉस ओटीटी 2 फेम बेबिका धुर्वे ने कहा है, "एल्विश बुरा इंसान नहीं है लेकिन वह बुरी संगत पकड़ता है।" उन्होंने कहा, "एल्विश ऐसा काम नहीं कर सकता है लेकिन बेवजह फंस ज़रूर सकता है...उसे संगत सुधारनी चाहिए।"