एल्विश यादव द्वारा यूट्यूबर मैक्सटर्न को कथित तौर पर पीटे जाने का वीडियो आया सामने
'बिग बॉस ओटीटी-2' के विजेता व यूट्यूबर एल्विश यादव द्वारा यूट्यूबर मैक्सटर्न को कथित तौर पर पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एल्विश कुछ लोगों के साथ कथित तौर पर कपड़ों के एक स्टोर में जाते और मैक्सटर्न को पीटते दिख रहे हैं। मैक्सटर्न का आरोप है कि उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की गई।