एल्विश यादव ने जीता 'बिग बॉस ओटीटी 2' का खिताब, मिला ₹25 लाख नकद पुरस्कार

यूट्यूबर एल्विश यादव को 'बिग बॉस ओटीटी-2' का विजेता घोषित किया गया है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए इस शो को जीतने पर एल्विश को ट्रॉफी के साथ ₹25 लाख का नकद पुरस्कार भी मिला। शो में अभिषेक मल्हान रनर-अप रहे जबकि मनीषा रानी तीसरे स्थान पर रहीं। पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे शीर्ष 5 प्रतिभागियों में शामिल रहीं।

Load More