एल्विश यादव ने यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ सुलझाया विवाद, साथ में तस्वीर की शेयर

'बिग बॉस ओटीटी-2' के विजेता व यूट्यूबर एल्विश यादव ने गुरुग्राम में यूट्यूबर मैक्सटर्न को पीटने के कुछ दिनों बाद उनके साथ विवाद सुलझा लिया है। एल्विश ने मैक्सटर्न के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "एक घर में बर्तन होते हैं, बजेंगे तो सही...भाईचारा ऑन टॉप।" पहले मैक्सटर्न की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।

Load More