एवरेस्ट पर पिघलती हुई बर्फ में मिला जूता, 100 साल पहले खोए पर्वतारोही का हो सकता है

पिछले महीने माउंट एवरेस्ट पर नैशनल जियोग्राफिक की डॉक्यूमेंट्री टीम को पिघलती हुई बर्फ में एक जूता मिला जिसके अंदर पैर था। माना जा रहा है कि यह एंड्रयू कॉमिन इरविन नामक पर्वतारोही का है जो 100 साल पहले लापता हुए थे। वह एवरेस्ट फतह करने वाले पहले व्यक्ति बनना चाहते थे। इसकी जुराब पर 'एसी इरविन' का टैग था।

Load More