एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक चिप ले जाना अनिवार्य करेगा नेपाल

नेपाल जल्द ही माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक चिप ले जाना अनिवार्य कर देगा जिससे पर्वतारोहण के दौरान आपातकालीन स्थिति में बचाव में मदद मिलेगी। पर्यटन विभाग के निदेशक राकेश गुरुंग के अनुसार, इसके लिए पर्वतारोहियों को एक निश्चित राशि का भुगतान करना होगा। बकौल गुरुंग, यह चिप पर्वतारोहियों की जैकेट में फिट की जाएगी।

Load More