'एवेंजर्स' के ऐक्टर जेरेमी रेनर का हुआ ऐक्सीडेंट, सर्जरी के बाद आईसीयू में किए गए शिफ्ट

'एवेंजर्स' के ऐक्टर जेरेमी रेनर (51) का रविवार को स्नो प्लोइंग करते वक्त ऐक्सीडेंट हो गया और सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उनके प्रवक्ता ने कहा, "जेरेमी को सीने पर गहरी व ऑर्थोपेडिक चोटें लगी हैं।" उन्हें एयरलिफ्ट कर नेवादा (अमेरिका) के अस्पताल ले जाया गया था और उनकी हालत 'गंभीर लेकिन स्थिर' है।

Load More