'एवेंजर्स' के ऐक्टर जेरेमी रेनर के ऊपर से गुज़रा था 6,500 किलो वज़नी स्नोप्लो
नेवादा (अमेरिका) के वाशो काउंटी की पुलिस ने बताया है कि 'एवेंजर्स' के ऐक्टर जेरेमी रेनर के ऊपर से कम-से-कम 14,330 पाउंड (6,500 किलोग्राम) वज़नी स्नोप्लो गुज़रा था। बकौल पुलिस, ऐक्टर नेवादा में अपने घर के पास बर्फ से ढकी प्राइवेट रोड पर वाहन को खींचने के लिए स्नोप्लो का इस्तेमाल कर रहे थे और उसी दौरान यह हादसा हुआ।