'एवेंजर्स' के ऐक्टर जेरेमी रेनर ने स्नोप्लो हादसे के बाद आईसीयू से शेयर किया वीडियो
स्नो प्लोइंग के दौरान हादसे में घायल हुए 'एवेंजर्स' के ऐक्टर जेरेमी रेनर (51) ने गुरुवार को अस्पताल के आईसीयू से एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में रेनर के चेहरे पर चोट दिख रही है और आईसीयू में उनके साथ उनकी मां व बहन नज़र आ रही हैं। बकौल पुलिस, रेनर के ऊपर से 6,500 किलोग्राम वज़नी स्नोप्लो गुज़रा था।