एशेज़ के बाद और लड़ने की हिम्मत नहीं बची थी, लॉर्ड्स टेस्ट ने बढ़ाईं नकारात्मक भावनाएं: स्टोक्स
रिटायरमेंट की घोषणा के बाद इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि एशेज़ सीरीज़ में 1-4 से मिली हार के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनमें अब और लड़ने की ताकत नहीं बची है। उन्होंने कहा, "न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट ने मेरे करियर की स्थिति को लेकर मेरे मन में नकारात्मक भावनाएं फिर से जगा दीं।"