एशिया कप 2025 से बाहर हो सकता है पाकिस्तान, इस समीकरण से बंद हो जाएगा सुपर-4 का दरवाज़ा
भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान एशिया कप 2025 से बाहर हो सकता है। ग्रुप ए में यूएई के पास अभी 2 मैच बचे हैं और उसे पहले ओमान व फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। अगर यूएई ने ओमान और पाकिस्तान को हरा दिया तो वह सुपर 4 में चली जाएगी जबकि पाकिस्तान का सफर खत्म हो जाएगा।