एशिया कप में भारत को पाक के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए: केदार जाधव
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी नेता केदार जाधव ने एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर कहा है, "भारत को यह मैच नहीं खेलना चाहिए और खेलेंगे भी नहीं, यह मैं दावे के साथ कह सकता हूं।" इससे पहले हरभजन सिंह ने भी एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की बात कही थी।