एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद के बीच BCCI ने स्पष्ट किया अपना रुख
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है, "जहां तक बीसीसीआई का सवाल है, केंद्र सरकार जो भी तय करेगी हमें उसका पालन करना होगा।" सैकिया ने हालिया नीति का ज़िक्र कर कहा, "केंद्र सरकार ने कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है इसलिए भारत को कई देशों के टूर्नामेंट में सभी मैच खेलने होंगे।"