एशिया में फैल रही है कोविड-19 की एक और लहर; हॉन्ग-कॉन्ग व सिंगापुर में बढ़े मामले
एशिया में कोविड-19 की एक और लहर फैल रही है और हॉन्ग-कॉन्ग व सिंगापुर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड-19 के मामले बढ़ने की चेतावनी जारी की है। हॉन्ग-कॉन्ग में कोविड-19 संक्रमित पाए गए लोगों का प्रतिशत एक साल में सबसे अधिक हो गया है और वहां गंभीर मामलों में भी वृद्धि हुई है जिनमें मौत के केस भी शामिल हैं।