एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बने रणधीर सिंह

अनुभवी खेल प्रशासक राजा रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। रविवार को दिल्ली में ओसीए की 44वीं आम सभा में 45 देशों के शीर्ष खेल प्रशासकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से रणधीर सिंह को अध्यक्ष चुना गया। रणधीर सिंह 2021 से ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष थे।

Load More