एशियाई खेलों में जैवलिन थ्रो में भारत के गोल्ड जीतने का सिलसिला थमा
एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में सोमवार को श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.55 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत के यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर और रोहित यादव ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया। पिछले दो संस्करणों में भारत गोल्ड मेडल जीता था।