एशियन अंडर-20 ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के दीपांशु शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
दुबई में एशियन अंडर-20 ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के दीपांशु शर्मा ने भाला फेंक (पुरुष) में स्वर्ण पदक जबकि रोहन यादव ने रजत पदक जीता है। दीपांशु ने 70.29 मीटर जबकि रोहन यादव ने 70.03 मीटर की दूरी के साथ यह पदक जीते हैं। वहीं, भारतीय ऐथलीट रितिक ने भी चक्का फेंक (पुरुष) में रजत पदक जीता है।