एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया हारे, अब ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए लड़ेंगे

एशियाई खेल 2018 के स्वर्ण पदक विजेता रेसलर बजरंग पूनिया शुक्रवार को हांगझोउ (चीन) में 19वें एशियन गेम्स में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम स्पर्धा के सेमीफाइनल में 2022 विश्व कुश्ती चैंपियन ईरान के रहमान अमोज़ादखलीली से हार गए। रहमान ने यह मुकाबला 8-1 से जीत लिया है। बजरंग पूनिया अब ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए लड़ेंगे।

Load More