एशियन गेम्स 2022 में एकल क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में हारीं पीवी सिंधु
चीन में चल रहे एशियन गेम्स 2022 में गुरुवार को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को महिला एकल क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में चीन की हे बिंगजियाओ से हार का सामना करना पड़ा। बिंगजियाओ ने इस मुकाबले में सिंधु को 21-16, 21-12 से हराया। वहीं, बैडमिंटन महिला एकल का सेमीफाइनल 6 अक्टूबर को खेला जाएगा।