एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऋतुराज को बनाया गया कप्तान
चीन में होने वाले 19वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया है। टीम में यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) शामिल हैं।