एशियन गेम्स में कौनसे प्रमुख भारतीय खिलाड़ी नहीं ले रहे हैं हिस्सा?
एशियन गेम्स-2018 की चैंपियन विनेश फोगाट चोट के कारण एशियन गेम्स-2022 में हिस्सा नहीं लेंगी। एशियन गेम्स-2018 के स्वर्ण पदक विजेता शूटर सौरभ चौधरी इस बार चयनित नहीं हो पाए। हिस्सा न लेने वाले अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में धाविका हिमा दास, पहलवान रवि दहिया, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, बॉक्सर अमित पंघाल, धाविका दुती चंद और बॉक्सर नीतू घणघस शामिल हैं।