एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम ने तीरंदाज़ सुरेखा और ओजस की जोड़ी को दी बधाई

भारत के तीरंदाज़ ओजस प्रवीण देवताले और ज्योति सुरेखा वेन्नम के 19वें एशियन गेम्स में मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, "दोनों के कौशल, सटीकता और टीम वर्क के कारण हमने जीत हासिल की है।" केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी जोड़ी को बधाई दी है।

Load More