एशियन गेम्स में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले पीएम, कहा- आप इतिहास रचकर आए हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एशियन गेम्स-2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों से दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में मुलाकात की। उन्होंने कहा, "आपकी सफलताओं से देश में उत्सव का माहौल है। आपके प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित है...आप इतिहास रचकर आए हैं।" एशियन गेम्स में भारत ने 28 गोल्ड मेडल समेत 107 मेडल जीते हैं।

Load More