एशियन गेम्स में भारत के अविनाश साबले ने मेन्स 5000 मीटर रेस में जीता रजत पदक
हांगझोउ (चीन) में 19वें एशियन गेम्स में बुधवार को 29 वर्षीय भारतीय धावक अविनाश मुकुंद साबले ने मेन्स 5,000 मीटर रेस में रजत पदक जीत लिया। इससे पहले उन्होंने वर्तमान एशियन गेम्स के मेन्स 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। वहीं, प्रतियोगिता में अब भारत के कुल पदकों की संख्या 77 हो गई है।