एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाज़ ज्योति ने हमवतन अदिति को हराकर फाइनल में किया प्रवेश
हांगझोउ (चीन) में 19वें एशियन गेम्स में 27 वर्षीय भारतीय तीरंदाज़ ज्योति सुरेखा वेन्नम ने सेमीफाइनल में हमवतन 17 वर्षीय अदिति गोपीचंद स्वामी को हरा दिया है। ज्योति ने यह मुकाबला 149-146 से जीतकर 7 अक्टूबर को होने वाले महिला कंपाउंड इंडिविज़ुअल तीरंदाज़ी के फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं, अदिति अब ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए मुकाबला करेंगी।