एशियन गेम्स में मेन्स 110 मीटर हर्डल रेस में क्यों नहीं दिया गया रजत पदक?
19वें एशियन गेम्स में मेन्स 110 मीटर हर्डल रेस में रजत पदक नहीं दिया गया। कुवैत के याकूब अलयोहा और जापान के शुन्या ताकायामा ने 13.41 सेकंड में रेस पूरी कर संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक जीता। स्पर्धा में चीन के जू झुओयी ने कांस्य जीता और 2 धावकों को स्वर्ण दिए जाने के कारण रजत पदक नहीं दिया गया।