एशियन गेम्स में विवाद के बाद भारत की ज्योति याराजी के कांस्य पदक को रजत में बदला गया
एशियन गेम्स-2022 में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस में विवाद के बाद भारत की ज्योति याराजी के कांस्य को रजत पदक में बदल दिया गया है। 24-वर्षीय याराजी 12.91 सेकंड में रेस खत्म कर तीसरे स्थान पर रही थीं। यानि वू (चीन) रेस में दूसरे स्थान पर रहीं लेकिन फॉल्स स्टार्ट करने पर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।