एशिया कप 2023 के फाइनल में पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची हुई जारी
भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 के फाइनल में कैच ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता जिन्हें $3,000 की पुरस्कार राशि मिली। मोहम्मद सिराज प्लेयर ऑफ द मैच बने और उन्हें $5,000 मिले जबकि कुलदीप यादव ने प्लेयर ऑफ द सीरीज़ अवॉर्ड जीता जिन्हें $15,000 मिले। भारत ने खिताब जीतकर $150,000 की पुरस्कार राशि जीती।