एशिया कप इतिहास में भारत के लिए किसने बनाए सर्वाधिक रन व किसने लिए सर्वाधिक विकेट?
वनडे एशिया कप इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक रन (21 पारियों में 971 रन) बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उनके बाद रोहित शर्मा (745), एमएस धोनी (648) और विराट कोहली (613) हैं। वहीं, वनडे एशिया कप में इरफान पठान ने भारत के लिए सर्वाधिक 22 विकेट लिए हैं जबकि दूसरे स्थान पर रवींद्र जडेजा (19) हैं।