एशिया कप का सुपर 4 चरण खत्म होने के बाद कैसी दिखती है अंकतालिका?
एशिया कप-2023 का सुपर-4 चरण खत्म हो गया है और जिसमें भारत और श्रीलंका ने अपने 3 मैचों में से 2-2 मैच जीते लेकिन बेहतर नेट रन-रेट के आधार पर भारत शीर्ष पर रहा। इस चरण के आखिरी मैच में भारत को हराने वाले बांग्लादेश ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि पाकिस्तान ने अपना अभियान चौथे नंबर पर खत्म किया।