एशिया कप की जर्सी पर मेज़बान पाक का नाम न होने पर बोले राशिद लतीफ, जवाब दे एसीसी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने एशिया कप-2023 की जर्सी पर मेज़बान पाकिस्तान का नाम नहीं होने पर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की आलोचना की है। दरअसल, आयोजन में शामिल टीमों की जर्सी पर मेज़बान का नाम छपा होता है। उन्होंने कहा, "यह अस्वीकार्य है और एसीसी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए क्योंकि यह उनका टूर्नामेंट है।"

Load More