एशिया कप फाइनल में कैच लेने के बाद आंखें बंद कर लेटे दिखे विराट कोहली, तस्वीर हुई वायरल
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली द्वारा एशिया कप 2023 के फाइनल के दौरान स्लिप में कैच लेने के बाद आंखें बंद कर मैदान में लेट जाने की तस्वीर वायरल हो गई है। एक फैन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "कैच लेने के बाद उन्होंने राहत महसूस की।" अन्य फैन ने लिखा, "कैच लेने के बाद विराट का जश्न।"