एशिया कप में अगर भारत-नेपाल का मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
एशिया कप-2023 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले मुकाबले के बारिश के कारण रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दिये गए। भारत का मुकाबला अब सोमवार को कैंडी में नेपाल से होगा। अगर यह मैच रद्द हुआ तो भारत को एक अंक मिलेगा और वह 2 अंकों के साथ सुपर-4 चरण के लिए क्वॉलिफाई कर लेगा।