एशिया कप-2023 में भारत के पहले 2 मैचों में नहीं खेलेंगे केएल राहुल

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि केएल राहुल एशिया कप-2023 में भारत के पहले दो मैचों में नहीं खेलेंगे और वह बाद में श्रीलंका जाएंगे। राहुल की मई-2023 में जांघ की सर्जरी हुई थी और उन्होंने मार्च के बाद से कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। एशिया कप-2023 में भारत 2 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा।

Load More