एशिया का सबसे बड़ा लिक्विड मिरर टेलिस्कोप भारत में लगाया गया, तस्वीर जारी
सरकार ने बताया है कि भारत में सुपरनोवा, अंतरिक्ष मलबे व क्षुद्रग्रह जैसी वस्तुओं की पहचान करने के लिए पहला लिक्विड मिरर टेलिस्कोप उत्तराखंड में लगाया गया है। यह एशिया का सबसे बड़ा लिक्विड मिरर टेलिस्कोप है और इसे भारत, बेल्जियम और कनाडा के खगोलविदों ने बनाया है। यह नैनीताल के देवस्थल वेधशाला में 2,450-मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।