एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव होंगी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया है कि एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। बकौल अधिकारी, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन कर रहीं यादव उन 10 लोको पायलट में शामिल हैं जिन्हें समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

Load More