एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी सिंगापुर में खोलेंगे फैमिली ऑफिस: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग के अनुसार, एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी सिंगापुर में एक फैमिली ऑफिस खोल रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, अंबानी ने नए ऑफिस में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए एक मैनेजर नियुक्त किया है और ऑफिस के लिए प्रॉपर्टी भी चुन ली है। अंबानी एक साल के अंदर इसे शुरू करना चाहते हैं।