एशिया के सबसे लंबे दांत वाले करीब 70-वर्षीय हाथी 'भोगेश्वर' का कर्नाटक में हुआ निधन
कर्नाटक और तमिलनाडु के बॉर्डर पर स्थित मशहूर काबिनी बैकवाटर में रहने वाले एशिया के सबसे लंबे टस्क (दांत) के कारण मशहूर करीब 70-वर्षीय हाथी 'भोगेश्वर' का निधन हो गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, भोगेश्वर शनिवार को बांदीपुर टाइगर रिज़र्व के गुंड्रे रेंज में मृत पाया गया। भोगेश्वर को 'Mr. Kabini' के नाम से भी बुलाया जाता था।