एशियाड इतिहास में बैडमिंटन मेन्स डबल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी सात्विक-चिराग
भारतीय शटलर्स सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने एशियन गेम्स-2022 में बैडमिंटन मेन्स डबल्स के सेमीफाइनल में 46 मिनट तक चले मैच में मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ 21-17, 21-12 से जीत हासिल की है। इसके साथ ही सात्विक-चिराग एशियन गेम्स के इतिहास में बैडमिंटन मेन्स डबल्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है।