एशियाड में भारतीय तीरंदाज़ ओजस देवताले ने जीता सेमीफाइनल, फाइनल में हमवतन से होगी भिड़ंत

एशियन गेम्स-2022 में तीरंदाज़ी स्पर्धा के पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत सेमीफाइनल में भारतीय तीरंदाज़ ओजस प्रवीण देवताले ने दक्षिण कोरिया के यांग जेवॉन को 150-146 स्कोर से हरा दिया है। देवताले का फाइनल में मुकाबला हमवतन अभिषेक वर्मा से होगा। वहीं, देवताले ने एशियन गेम्स के क्वॉर्टर फाइनल व सेमीफाइनल में 150-150 स्कोर कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

Load More