एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के हरेक खिलाड़ी को ₹5 लाख देगी हॉकी इंडिया
हॉकी इंडिया ने एशियन गेम्स 2022 में पदक जीतने वाली पुरुष व महिला हॉकी टीम के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की है। हॉकी इंडिया ने बताया कि एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाले पुरुष खिलाड़ियों को ₹5-₹5 लाख और उनके सपोर्ट स्टाफ को ₹2.5-₹2.5 लाख दिए जाएंगे। वहीं, कांस्य पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ियों को ₹3-₹3 लाख दिए जाएंगे।