ACME सोलर होल्डिंग्स लाएगी ₹3,000 करोड़ का IPO, कुछ फंड से चुकाएगी कर्ज़
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने ₹3,000 करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं। दस्तावेज़ों के अनुसार, गुरुग्राम स्थित कंपनी के आईपीओ में ₹2,000 करोड़ के नए शेयरों की पेशकश होगी। वहीं, कंपनी का इरादा आईपीओ से प्राप्त ₹1,500 करोड़ की राशि का प्रयोग कर्ज़ का भुगतान करने का है।