एस. जयशंकर ने यूएई के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन ज़ाएद से की मुलाकात
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ाएद अल नाहयान से मुलाकात की। जयशंकर ने ट्वीट कर बताया, "हमने द्विपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से व्यापार, निवेश, कॉन्सुलर मामलों, शिक्षा और खाद्य सुरक्षा में प्रगति की सराहना की।" उन्होंने कहा, "वैश्विक परिस्थिति और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की।"